Kisan ManDhan Yojana: हर महीने 55 रुपए निवेश करके पा सकते हैं ₹3000 का पेंशन, डिमांड में बनी है सरकार की यह योजना, जाने डीटेल्स

Kisan mandhan Yojana
Kisan mandhan Yojana

Kisan ManDhan Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा छोटे और सीमांत किसानों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। किसानो की आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में अभी तक 23 लाख 38 हजार से अधिक किसान शामिल हो चुके हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण योजना के द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई कि 6 अगस्त तक 23.38 लाख कृषक इस योजना में शामिल हो चुके हैं।

सबसे अधिक इस राज्य के किसान हुए शामिल (Kisan mandhan Yojana )

बिहार के 3.4 लाख से अधिक किसानों ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि झारखंड के 2.5 लाख से अधिक किसानों ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उत्तर प्रदेश के 2.5 लाख, छत्तीसगढ़ के 2 लाख और उड़ीसा के 1.5 लाख से अधिक किसानों ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। भारत के केंद्र शासित प्रदेश और सभी राज्य के किसान जिनके पास लगभग दो हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि है, वह इस योजना के पात्र है।

साल 2019 में शुरू हुई थी किसान मानधन योजना

कृषि मंत्रालय के अनुसार 12 सितंबर 2019 को इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत देश के सभी छोटे और सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाता है। आपको बता दें कि वृद्धावस्था पेंशन योजना एक सुरक्षित एवं अंशदाई पेंशन योजना है, जिसके अंतर्गत छोटे किसानों को 60 साल की आयु होने पर ₹3000 की पेंशन मिलती है। किसान इस योजना के अंतर्गत जितना पैसा जमा करते हैं, उसमें सरकार अपने तरफ से भी कुछ पैसे मिलकर पेंशन प्रदान करती है।

Also Read:MP Transfer News Today: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अधिकारियों का थोक में किया तबादला, जाने पूरी सूची

आपको बता दें इस योजना में छोटे और सीमांत किसानों को पेंशन कोष में मासिक सदस्यता देकर नामांकन करना होता है। 18 से 40 साल की उम्र के किसानों को 60 साल की आयु तक ₹55 से लेकर ₹200 तक जमा करना होता है। इसके बाद 60 साल के उम्र होने पर किसानों को ₹3000 का मासिक पेंशन मिलता है। यह किसानों के लिए शुरू की गई एक शानदार योजना हैं।

Related Articles

Back to top button