MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में इस तारीख से फिर से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर
MP Weather Forecast: Heavy rains will start again in Madhya Pradesh from this date

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम खुलने और बारिश थमने से राहत मिली है । मौसम खुलने और धूप खिलने के बाद किसान भी खेती के कामकाज में जुट गए हैं। मंगलवार को कई जिलों में मौसम साफ रहा धूप खिली रही। मौसम विभाग ने जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के सिगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अलीराजपुर, दतिया, भिंड, मुरैना, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर,
रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकला, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा जिलों में बारिश की संभावना बनी है।
- यह भी पढ़े:- Pension Scheme News: केंद्र की मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
29 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 29 अगस्त से फिर मौसम में बदलाव आने वाला है। एक नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण मध्य प्रदेश के सभी जिलों में माध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। जैसे तैसे बारिश से राहत मिली थी इस बीच मौसम विभाग में फिर बारिश का दौर शुरू होने की एडवाइजरी जारी की है।



