Pension Scheme News: केंद्र की मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Pension Scheme News: Big announcement of the central Modi government, 23 lakh central employees will get benefit

Pension Scheme News: केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारी के लिए एक बड़ा ऐलान किया। सरकारी कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत पेंशन देने का ऐलान किया है। इसका कई केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। जेसीएम सचिव शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि इसका लाभ सिर्फ रेलवे कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसमें 8 लाख रेलवे कर्मचारी भी शामिल है। 

जाने एनपीएस और ओपीएस योजना में क्या है

ओल्ड पेंशन योजना और नई पेंशन योजना दोनों में अंतर है। जानकारी के मुताबिक ओल्ड पेंशन योजना नॉन कंट्रीब्यूट्री थी और नई पेंशन योजना में कंट्रीब्यूट्री है। इस नई योजना से कई कर्मचारियों में संतुष्टि जताई है कर्मचारियों को कहना है कि सेवानिवृत्ति के समय पैसे मांगने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। पेंशन के जरिए वह गुजारा कर लेंगे। श्री मिश्रा ने बताया कि इसके पहले पेंशन सरकारी कर्मचारियों के हित में नहीं थी इसमें लोगों को पेंशन के नाम पर 1200 से 1500 रुपए दिए जाते थे। अब नई स्कीम के तहत कर्मचारियों को सुनिश्चित पेंशन दी जाएगी। 

किसी एक को चुनने का मौका

केंद्रीय कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम और ओल्ड पेंशन स्कीम इन दोनों में से एक को चुनने का विकल्प दिए जाएगा। कर्मचारियों को यूपीएस पर स्विच करने का विकल्प भी दिया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button