Betul Weather Today: बैतूल के कई ब्लॉक में हुई झमाझम बारिश, जाने अब तक कहा कितने इंच हुई बारिश
Betul Weather Today: Heavy rain in many blocks of Betul, know how many inches of rain has fallen so far
Betul Weather Today: सोमवार की रात को बैतूल जिले के कई ब्लॉक में झमाझम बारिश हुई है। सोमवार दिन भर मौसम साफ रहा हल्की धूप भी निकली लेकिन रात में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और रात 12:00 तेज बारिश होना शुरू हो गई। काफी समय तक जोरदार बारिश होते रही।भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को बैतूल मुख्यालय पर 71.5, घोड़ाडोंगरी 70.0, चिचोली 34.0, शाहपुर 30.0, मुलताई 4.0, प्रभात पट्टन 9.2, आमला 27.0, आठनेर 28.2, भीमपुर में 14.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटे के दौरान जिले में फिर बारिश होने की संभावना है।
ब्लॉक कुल बारिश इंच में
बैतूल 29
घोड़ाडोंगरी 36
चिचोली 34
शाहपुर 36
मुलताई 22
पट्टन 25
आमला 35
भैंसदेही 27
आठनेर 21
भीमपुर 35
बैतूल जिले में कुल औसत बारिश 30 इंच हो गई है।



