Crime News Today: कबाड़ी को बम के खोल बेचने वाले वसीम व शाहरुख को किया गिरफ्तार
Crime News Today: Wasim and Shahrukh, who sold bomb shells to a junk dealer, were arrested

Crime News Today: कबाड़ी को बम के खोल बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ने 10 अगस्त को बैतूल मुख्यालय के खंजनपुर लोहा पुल के पास नईम कबाड़ी के गोदाम से 26 बम के खोल बरामद किया था।
नईम कबाड़ी के गोदाम में बम के खाली खोल मिलने के बाद पूछताछ में पता चला था कि बम खोल वसीम और शाहरुख ने बेचे थे। घटना के बाद दोनों से फरार हो गए थे। जिन्हें आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार करने में उनि नितिन उइके, उनि नरेंद्र उइके,प्रआर महेंद्र, आर नितिन चौहान, आर विशाल संदीप भलावी का विशेष सहयोग रहा। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया बताया कि गिरफ्तार किये आरोपियों से बम खोल के बारे में पूछताछ की तो बताया कि बम के खोल आमला के एक गाँव से बर्तन के बदले में खरीदे गए है।



