Kisan News Today: समर्थन मूल्य में उपज बेचने वाले कई किसानों का भुगतान अटका, धरती पुत्र काट रहे बैंकों के चक्कर
Kisan News Today: Payment of many farmers who sold their produce at the support price is stuck, sons of the soil are making rounds of banks

Kisan News Today: बैतूल मूंग उपज खरीदी का कार्य बंद हुए 12 दिन से अधिक का समय हो गया है। अभी तक कई किसानों को उपज का भुगतान नहीं हो सका है। किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा भुगतान को लेकर किसानों को आश्वासन दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य में मूंग की उपज खरीदी के लिए 14 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी खरीदी केंद्रों पर अंतिम तिथि पांच अगस्त तक लगभग 3069 किसानों से मूंग की उपज खरीदी गई, लेकिन कई किसानों को अब तक भुगतान नहीं किया जा सका है। अधिकारियों के मुताबिक जितने किसानों ने उपज बेची है, उसमें से लगभग 30 प्रतिशत किसानों का भुगतान अभी अटका हुआ है। जल्द ही किसानों को भुगतान होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य में उपज बेचने पर किसानों को यही परेशानी होती है कि समय पर उपज का भुगतान नहीं मिलता। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए कई किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचने से किनारा कर लेते हैं। जिन किसानों का भुगतान अटका है, उन किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य में उपज बेचना किसानों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है।


