MP Mousam Update Today: मौसम विभाग ने मप्र के 9 जिलों में जारी किया अतिभारी बारिश का अलर्ट

MP Mousam Update Today: Meteorological Department has issued an alert of very heavy rain in 9 districts of MP

MP Mousam Update Today: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 9 जिलों भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान  रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, विदिशा, राजगढ, हरदा, खड़वा, खरगौन, बड़वानी, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, अलीराजपुर झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में। भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज जिलों में माध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 
फिर रूठ गए बादल, नहीं हो रही झमाझम बारिश
बैतूल जिले में एक बार फिर मानसून रूठ गया है। प्रतिदिन घनघोर बादल छा रहे है, लेकिन बदरस नहीं रहे है। इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा कम बारिश हो पाई है। मौसम विभाग द्वारा प्रतिदिन बारिश का अलर्ट किया जाता है, केवल रिमझिम ही बारिश हो पाती है। शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन झमाझम बारिश नहीं हो पाई। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बैतूल जिले के किसी भी ब्लॉक में बारिश नहीं हुई है। अब तक जिले में इस वर्ष 294.4 यानी 11.77 इंच बारिश हो पाई है। जबकि पिछले वर्ष 385.6 मिमी यानी 15 इंच से अधिक बारिश हो चुकी थी। मानसून के रूठने से एक बार फिर जिलेवासियों की चिंता बढ़ गई है। फसलों को भी झमाझम बारिश की आवश्यकता है। जल स्त्रोत भी खाली पड़े है। मौसम विभाग भोपाल ने शनिवार को जारी की गई एडवायजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल के कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। 

Related Articles

Back to top button