Danny Denzongpa News: बॉलीवुड का यह विलेन सफल अभिनेता के साथ भारत की तीसरी बड़ी बीयर कंपनी का मालिक है, माल्या को दी थी टक्कर
Danny Denzongpa News: This Bollywood villain is a successful actor and also the owner of India's third largest beer company. He had given tough competition to Mallya

Danny Denzongpa News: हिंदी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले एक सफल अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा एक बिजनेसमैन भी है। डैनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी बीयर कंपनी के मालिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक डैनी ने युक्सोम ब्रुअरीज की स्थापना 1987 में की थी। आज इस कंपनी की क्षमता 300 हजार हेक्टोमीटर प्रतिवर्ष है। यह कंपनी अब बियर निर्माण करने वाली कंपनी में भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी द्वारा हिट ही मैन 9000 और डेन्सबर्ग 16000 जैसे ब्रांड का निर्माण किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार किंगफिशर बीयर कंपनी के निर्माता विजय माल्या एक बीयर कंपनी का अधिग्रहण कर नार्थ ईस्ट में अपने पाव पसार रहा था लेकिन डैनी ने माल्या को रोक दिया। डैनी ने माल्या के पहले ही कंपनी का अधिग्रहण कर लिया। डैनी ने अधिकतर फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है और वे एक सफल अभिनेता के साथ -साथ सफल बिजनेसमैन भी है।



