Railway Little Angels Campaign: नन्हे फरिश्ते अभियान में आरपीएफ ने पांच महीनों में 67 बच्चों को बचाया
Railway Little Angels Campaign: RPF rescued 67 children in five months in Little Angels Campaign

Railway Little Angels Campaign: रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) को रेल संपत्ति, यात्री क्षेत्र और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत बच्चों को बचाने की जिम्मेदारी भी निभा रहा है। आरपीएफ नागपुर मंडल ने जनवरी 2024 से मई 2024 के दौरान मध्य रेल के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्मों से सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) और अन्य फ्रंटलाइन रेल कर्मचारियों के साथ समन्वय करके “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत 67 बच्चों को बचाया है।
इसमें चाइल्डलाइन जैसे गैर सरकारी संगठनों की मदद से अपने माता-पिता से मिलवाने वाले लड़के और लड़कियां शामिल हैं। बच्चे किसी लड़ाई या पारिवारिक मुद्दों के परिणामस्वरूप या बेहतर जीवन या शहर की चकाचौंध आदि की तलाश में अपने परिवारों को बताए बिना रेलवे स्टेशनों पर आते हैं, उन्हें प्रशिक्षित आरपीएफ कर्मियों द्वारा ढूंढा जाता है। ये प्रशिक्षित आरपीएफ कर्मी बच्चों से जुड़ते हैं। उनकी समस्याओं को समझते हैं और उन्हें उनके माता-पिता से मिलाने के लिए परामर्श देते हैं। रेल की इस नेक सेवा के लिए कई अभिभावकों ने अपनी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया है।



