Support Price Purchase: किसानों के लिए राहत भरी खबर, समर्थन मूल्य में उपज खरीदी की तिथि आगे बढ़ी

Support Price Purchase: Relief news for farmers, date for purchase of produce at support price extended

Support Price Purchase: बैतूल जिले में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 31 मई 2024 तक की जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एवं संरक्षण विभाग ने सभी किसानों को समर्थन मूल्य (MSP) योजना का लाभ लेने के लिए अपनी उजप गेहूं विक्रय करने हेतु बढ़ाई गई समयावधि 31 मई 2024 तक स्लॉट बुक करवाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग में उपार्जन की अवधि 7 मई 2024 एवं शेष संभागों में 15 मई तक निर्धारित है। इसके उपरांत कृषकों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की अवधि 20 मई, 2024 तक बढ़ाई गई। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय से शेष रहे कृषकों को समर्थन मूल्य योजनांतर्गत गेहूं विक्रय का अवसर प्रदान कराने हेतु उपार्जन की अवधि 31 मई 2024 तक बढ़ाई गई है।

Related Articles

Back to top button