Betul Crime News Today: एटीएम को निशाना बनाने वाले एक नाबालिक सहित महाराष्ट्र के तीन आरोपी गिरफ्तार, देखिये वीडियो

Betul Crime News Today: Three accused from Maharashtra including a minor who targeted ATM arrested, watch video

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के आमला थाना  पुलिस ने एटीएम को निशाना बनाने वाली गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14 और 15 मई की रात करीब 12:35 बजे दो व्यक्तियो ने गोविन्द कॉलोनी आमला मै ESAF बैंक के ATM की मनी डिस्पेंसर स्लीट पर प्लास्टिक की पट्टी किसी गोंद जैसे पदार्थ से चिपकाकर, किसी ग्राहक द्वारा रूपए निकालने के प्रवास के असफल हो जानें पर रूपए चोरी करने का प्रयास किया गया था। पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज़ सुनकर अपराधी भाग गए थे। उक्त घटना की रिपोर्ट ESAF Bank के प्रबंधक द्वारा थाना आमला में की थी।  पुलिस ने अपराध धारा 457 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मै लिया गया था। 
जानकारी के अनुसार 16-17 मई की रात आमला पुलिस ने तीन चोर-साईं पिता श्रीनिवास अलेटी उम्र 20 साल, रवि कुमार पिता अतरम जम्बी उम्र 20 साल तथा एक नाबलिग आरोपी सभी  निवासी अबुल कलाम आजाद पार्क के पास, कॉलोनी नम्बर 03, बल्लारशाह रोड चंद्रपुर महाराष्ट्र को मीर दातार मजार से लगी रेल पटरी के पास से ATM तोड़कर चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ा गया। अपराधियों से पेचकस, सब्बल और कटर (चोरी करने मै प्रयुक्त किए जा सकने वाले उपकरणों) उपकरण जप्त किये गए।  आरोपियों के खिलाफ धारा 401 पंजीबद्ध किया गया। ESAF बैंक से प्राप्त फुटेज के आधार पर की गई पूछताछ आदि के दौरान इन अपराधियों ने दिनांक 14-15 मई की रात ESAF Bank में हुई घटना को स्वीकार किया है। इन अपराधियों में से लोकेश चौहान का पोलिस थाना राम नगर चंद्रपुर महाराष्ट्र में अपराधिक रिकॉर्ड भी है।  आरोपी रवि कुमार बेलमपल्ली जिला मैंचेरियल तेलंगाना आरोपी लोकेश कानपुर का रहने बाला है। 
कुछ दिन पूर्व संपन्न क्राइम मीटिंग में भी SP बैतूल श्ने थाना प्रभारी गणों एवम अधिकारीयों को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के सम्बंध में निर्देश दिए गए थे। आमला पुलिस की सजगता से ही यह शातिर गैंग पकड़ में आई है।

Related Articles

Back to top button