IMD Mp Rainfall Alert: नर्मदापुरम, बैतूल और छिंदवाड़ा सहित मप्र के 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं
IMD MP Rainfall Alert: Red alert for rain in 9 districts of MP including Narmadapuram, Betul and Chhindwara, strong winds will blow
IMD Mp Rainfall Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मप्र के कई जिलों में मौसम बदल गया है। पिछले 3 -4 दिनों से बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है। किसान चिंतित है। बुधवार को मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक आगामी 24 घंटे के दौरान मप्र के भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल छिदवाडा, सिवनी, बालाघाट और पाडुर्णा जिलों बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात, के साथ तेज बारिश होने और झनाझवात के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है। राजगढ़, इरदा, खंडवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, उमरिया डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, निवाड़ी, विदिशा, जबलपुर और मंडला जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, श्योपुरकला, अनुपपुर, शहडोल, टीकमगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट है। आगामी 12 अप्रैल तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बैतूल जिले में फिर हुई बारिश
बुधवार को बैतूल जिले के कई क्षेत्र में बारिश हुई है। शाम को जिला मुख्यालय पर भी गरज चमक के साथ बारिश हुई है। अन्य क्षेत्र में भी बारिश होने के समाचार मिले है। आगामी 12 अप्रैल तक तेज का दौर जारी रहेगा। दिन भर आसमान में काले बादल उमड़ते घुमड़ते रहे।




