Betul Today News: LPG गैस रिफलिंग करते समय कार में लगी भाषण आग, लोगों में मची अफरा तफरी
Betul Today News: Fire broke out in a car while refilling LPG gas, panic spread among people
Betul Today News: बैतूल जिले के सारनी शोभापुर कॉलोनी में आगजनी की घटना से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित दुकान संचालकों में अफरा तरफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हाजी हुसैन की खान साइकिल स्टोर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से कार में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक अल्टो कार में आग लग गई। आग लगते ही कार आगे बढ़ गई। आग लगी कार आगे बढ़ते ही साइकिल स्टोर में भी आग लग गई।
बताया जा रहा कि साइकिल स्टोर में पेट्रोल बेचने के अलावा गैस भी रिफलिंग की जाती थी। गैस रिफलिंग करने की वजह से ही आगजनी की घटना हुई है। लोगों का कहना है कि भरे बाजार में वर्षो से कार में गैस भरने का अवैध काम चल रहा था। मना करने पर भी दुकान संचालक द्वारा व्यापारियों की बात नहीं मानी जाती थी। इससे लोगों में खान साइकिल स्टोर के प्रति रोष है। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।



