MP Nursing College: मध्य प्रदेश के 169 नर्सिंग कालेजों को सीबीआई की तरफ से मिली क्लीन चिट
MP Nursing College: 169 nursing colleges of Madhya Pradesh got clean chit from CBI

MP Nursing College: मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज के फर्जी होने की बात सामने आई थी। इसकी जांच सीबीआई को सौंप गई। सीबीआई ने 169 नर्सिंग कॉलेज को क्लीन चिट दी है। अब लगभग 4 साल बाद नर्सिंग कॉलेज में परीक्षा आयोजित होगी। छात्र कई दिनों से परीक्षा होने का इंतजार कर रहे थे आखिरकार विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी ने परीक्षा को लेकर टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में वर्ष 2020 में यह बात सामने आई थी कि स्टेट नर्सिंग काउंसलिंग ने ऐसे कॉलेजों को मान्यता दी गई थी जो या तो केवल कागजों पर संचालित हो रही है या फिर किराए के कमरे में कॉलेज चल रहे हैं। यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने राज्य के 375 नर्सिंग कॉलेज जाँच CBI को सौपी गई। जिसमें जांच के बाद 169 कालेजों की क्लीन चिट तो मिल गई। प्रदेश के 139 कॉलेज जांच में फर्जी पाए गए। इन कॉलेज में पढ़ने वाले लगभग 12000 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है। जिन नर्सिंग कॉलेज को क्लीन चिट मिली है उन कॉलेजों में इसी वर्ष अप्रैल से परीक्षा शुरू हो जाएगी।



