Betul Political News: लोकसभा चुनाव में जीत पक्की होने के बावजूद भाजपा क्यों है टेंशन में ?

Betul Political News: Why is BJP in tension despite victory being certain in the Lok Sabha elections?

( ज्ञानू लोखंडे बैतूल)

Betul Political News: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। उम्मीदवारों की भी घोषणा का सिलसिला जारी है। बैतूल, हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र मैं भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से सांसद दुर्गादास हुई के पर भरोसा जताकर उन्हें उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में हारे प्रत्याशी रामू टेकाम के नाम पर दांव चला है। भाजपा इस बार भी अपनी जीत लगभग तय मान रही है। आम जनता भी भाजपा की लगभग जीत मान रहे हैं। सब कुछ ठीक-ठाक होने के बावजूद भी भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर टेंशन में है। यह टेंशन का प्रमुख कारण यह है कि भाजपा को प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य  भाजपा हाई कमान से दिया गया है। यह लक्ष्य तय करना भाजपा के लिए आसान नहीं है। केवल चुनाव जीतना ही भाजपा संकल्प नही है। भाजपा अच्छे वोटों से जीत चाहती है। 

चुनाव के पहले जो आम जनता में चर्चा चल रही है उसके मुताबिक भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके के जितने का दावा तो सभी कर रहे है।लेकिन इस बार भाजपा के वोट प्रतिशत में गिरावट आ सकती है। लोगो मे चर्चा यह है कि सांसद श्री उइके की 5 वर्ष के कार्यकाल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। इसलिए भी भाजपा को थोड़ा नुकसान का अनुमान है।  भाजपा प्रत्याशी के जीतने का सबसे बड़ा कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया जा रहा है। इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी की  आधी चल रही है। अधिकतर लोग मोदी चेहरे को देखर भाजपा को वोट करेंगे। भाजपा का वोट प्रतिशत गिरने का प्रमुख कारण यह भी बताया जा रहा है कि सांसद उइके ने आदिवासियों के बीच मजबूत पकड़ नही बना पाए है। खैर जो भी हो लेकिन डीडी उइके को हराना आसान नही है। इसका प्रमुख यह है कि कारण है कि जिले में कांग्रेस बहुत अधिक मजबूत नहीं है।

Related Articles

Back to top button