Betul News : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को लेकर कहीं यह बड़ी बात
Betul News: Former Chief Minister Uma Bharti said this big thing about BJP State President Hemant Khandelwal

Betul News : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नागपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन से वपास भोपाल लौटते समय अपने अल्प प्रवास के दौरान शाहपुर स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में कुछ समय विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की।
रेस्ट हाउस में ठहरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विभाग के एसडीओ उत्तम सिंह से क्षेत्रीय गतिविधियों और वन प्रबंधन की जानकारी ली। मीडिया से चर्चा में उमा भारती ने कहा कि बैतूल जिला उन्हें बेहद प्रिय है और सतपुड़ा की वादियों की सुंदरता ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां के घने वन, नदियां और शांतिप्रिय लोग उन्हें विशेष रूप से आकर्षित करते हैं तथा उन्हें बैतूल से आत्मिक लगाव है।

प्रदेश की राजनीति पर बात करते हुए उमा भारती ने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि “मोहन की बांसुरी प्रेम और शांति से बजती रहेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ
पत्रकारों से चर्चा के दौरान उमा भारती ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की भी सराहना करते हुए कहा कि वे हेमंत शांत स्वभाव के हैं और संगठन को मजबूत दिशा दे रहे हैं। उन्हें संगठन को मजबूत करने का अच्छा अनुभव है। उमा भारती ने आगामी दिनों में प्रदेश में निगम और मंडलों की संभावित घोषणाओं को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए और कहा कि जो भी निर्णय होंगे, वे प्रदेशहित में होंगे।



