Betul crime news: युवती और उसके प्रेमी का अपहरण कर की जमकर पिटाई, पिता और मामा को किया गिरफ्तार
Betul crime news: A girl and her lover were kidnapped and beaten up, her father and maternal uncle were arrested

Betul crime news: बैतूल प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के परिजनों ने युवती और उसके प्रेमी का अपहरण कर लिया और जंगल ले जाकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों को जख्मी हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया। अपहरण के मामले में पुलिस ने 5 से 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। अपहरण में शामिल युवती के पिता और मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि किलाखंडारा निवासी युवती इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। युवती ने अपनी मर्जी से गौठाना निवासी शिवम बर्डे के साथ 8 फरवरी को विवाह कर लिया। विवाह के बाद से ही परिजन नाराज चल रहे थे। युवती अपने प्रेमी के साथ गौठाना में रहने लगी। मंगलवार की रात को लगभग 10 बजे युवती के पिता शेषराव और निवासी किलाखंडारा और मामा अखिलेश निवासी हमलापुर सहित अन्य 4 लोग मिलकर युवती के घर पहुंचे और उन्होंने युवक-युवती का अपहरण कर खंडारा के जंगल ले गए। जंगल ले जाकर युवक-युवती के साथ हाथ मुक्कों से जमकर पिटाई की गई। जैसे ही अपहरण होते ही इसकी जानकारी तत्काल डायल-100 को दी गई और पुलिस ने तत्काल एक्शन ले लिया। रात में ही पुलिस जंगलों की खाक छानने लग गई। युवक-युवती जंगल में जख्मी हालत में मिले। जिन्हें उपचार के लिए रात में ही जिला अस्पताल भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती युवक और युवती से पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने घटना के संबंध में पुलिस को विस्तार से जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवती के पिता शेषराव और मामा अखिलेश के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस नेे सक्रियता दिखाते हुए मारपीट करने वाले युवती के पिता और मामा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी 3 से 4 आरोपी फरार चल रहे है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश चल रही है।



