Betul Hanging News : हार्वेस्टर चालक का पेड़ पर लटका मिला शव, घटना से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Harvester operator's body found hanging from a tree; incident sparks sensation; police investigating.
Betul Hanging News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हार्वेस्टर चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि पंजाब के ग्राम बग्गी निवासी बलराम सिंह (22) हार्वेस्टर चलाने का काम करता था। युवक ने खकरा जामठी में रविवार सुबह पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक बलराम ने अपने साथी मित्रों से शौच के लिए जाने की बात कही थी। कुछ देर तक वह वापस नहीं आया तो साथ के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक तलाश करने के बाद बलराम का शव पेड़ पर लटका मिला। फांसी किस कारण से लगाई अभी कारण सामने नहीं आ पाया है। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल में भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी। परिजन आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथी मित्रों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



