Bjp Today News: भारत को दुनिया का सर्वोपरी राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी – हेमंत खंडेलवाल
Bjp Today News: BJP government is necessary to make India the foremost nation in the world - Hemant Khandelwal
Bjp Today News: बैतूल भारत को दुनिया का सर्वोपरी राष्ट्र बनाने के लिए आगामी लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जीतना जरूरी हैै। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प तभी पूरा होगा जब मोदी जी के नेतृत्व में फिर इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उक्त उदगार लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार की देर शाम भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित जिला बैठक में व्यक्त किए। बैठक का शुभारंभ लोकसभा चुनाव प्रभारी भरत सिंह राजपुत ,संयोजक अलकेश आर्य, सांसद दुर्गादास उइके, लोकसभा विस्तारक सोहन सिंह ने डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी भरत सिंह राजपुत ने कहा कि आने वाले सप्ताह में सभी विधानसभाओं में विधानसभा स्तर पर भी चुनाव कार्यालय खोला जाए। हमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी अभियान दिया गया है। सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर उसे सफल बनाए। महिला, युवा एवं एक एक लाभार्थी से संपर्क कर उन्हे भाजपा की रीति नीति से अवगत कराए। लोकसभा के चुनाव संयोजक अलकेश आर्य ने कहा कि बडी संख्या में लोग भाजपा में शामिल होना चाहते है। मंडल स्तर पर विचार विमर्श कर ऐसे लोगो को पार्टी से जोडे और हर क्षेत्र में पार्टी के जनाधार में वृद्वि करे। संासद दुर्गादास उइके ने कहा कि आप सभी के सहयोग से शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से मुझ पर भरोसा जताया है। मै एक प्रतीक हुॅ चुनाव कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारियों को लडना है। मै विश्वास दिलाता हूॅ कि आपका भरोसा टूटने नही दूगा और संगठन की उम्मीद पर खरा उतरूगां।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि इस चुनाव में संगठन ने अबकी बार 400 पार का लक्ष्य दिया है। कार्यकर्ताओ ने जिस प्रकार विधानसभा के चुनाव में इतिहास बनाने का काम किया है। उसी प्रकार लोकसभा के चुनाव में भी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगें। विभिन्न अभियानो के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में जा रहे है और जनता का आर्शीवाद भी भाजपा के साथ है। हमें एक एक बूथ पर मेहनत कर जीत के अंतर को बढाते हुए पिछले चुनाव की तूलना में दस प्रतिशत अधिक मत प्राप्त करने के लक्ष्य को लेकर काम करना है। देर शाम तक चली इस बैठक को विधायक डा.योगेश पंडाग्रे एवं श्रीमती गंगा उइके ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारियांे एवं मंडल अध्यक्षो ने दुबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद दुर्गादास उइके का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, वरिष्ठ नेता राजा ठाकुर, पार्टी के सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने किया एवं अंत में आभार जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।



