Madhya Railway News: मध्य रेलवे में 11 महीने में 1449.53 मिलियन यात्रियों के किया सफर, 110.99 करोड़ गैर किराया राजस्व मिला

Madhya Railway News: 1449.53 million passengers traveled in Central Railway in 11 months, Rs 110.99 crore non-fare revenue received

Madhya Railway News: मध्य रेल ने यात्री संख्या और गैर-किराया राजस्व में सभी क्षेत्रीय रेलवे के मध्य प्रथम स्थान पर रहकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।वित्तीय वर्ष 2023-24 (अप्रैल-2023 से फरवरी-2024) के दौरान मध्य रेल ने 1449.53 मिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1333.57 मिलियन यात्रियों की तुलना में 8.70% की वृद्धि हुई है, इस प्रकार यह सभी क्षेत्रीय रेलवे के बीच प्रथम स्थान पर बरकरार है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यात्री आय 6700.80 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 5855.81 करोड़ की तुलना में 14.43% की वृद्धि दर्ज हुई है।

मध्य रेल – गैर किराया राजस्व में सभी क्षेत्रीय रेलवे में प्रथम
मध्य रेल ने विभिन्न चैनलों के माध्यम से गैर-किराया राजस्व उत्पन्न करने में भी सभी क्षेत्रीय रेलवे के बीच पहला स्थान प्राप्त किया है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान यानी (अप्रैल-2023 से फरवरी-2024 तक) मध्य रेल ने विभिन्न माध्यमों से रुपये 110.99 करोड़ का प्रभावशाली राजस्व अर्जित किया है। । यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 78.86 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 40.74% की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्शाता है।
फरवरी-2024 में 9.83 करोड़ रुपये की वार्षिक लाइसेंस फीस के साथ ई-नीलामी के माध्यम से 12 निविदाएं प्रदान की गईं, जिसमें सीएसएमटी, एलटीटी, दादर और पनवेल स्टेशनों पर बैटरी संचालित कार्ट के लिए 58.99 लाख रुपये प्रति वर्ष की आय के साथ 5 वर्ष का अनुबंध शामिल है। इसमें एलटीटी पर अपग्रेड, ऑपरेट और ट्रांसफर के आधार पर एसी छात्रावास और रिटायरिंग रूम के विकास, उन्नयन, संचालन और प्रबंधन के लिए 5 साल के लिए 63.63 लाख रुपये प्रति वर्ष की कमाई का अनुबंध भी शामिल है। उत्पन्न राजस्व गैर-किराया राजस्व स्रोतों की मजबूत क्षमता को दर्शाता है और यात्रियों के यात्रा अनुभव को बनात हुए व्यवसायों के लिए विशाल दर्शकों तक पहुंचने के लिए आकर्षक अवसर पैदा करने की मध्य रेल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
मध्य रेल गैर-किराया राजस्व को और बढ़ाने, यात्री सेवाओं और रेलवे बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में योगदान देने के लिए नए अवसरों और नवीन विज्ञापन रणनीतियों की खोज के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button