Betul Today News: हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज के सपने दिखने वाली इंटरनेसिया कंपनी के ऑफिस में छापा

Betul Today News: The slippers were raided in the office of Internesia company, which dreamed of aeroplanes.

Betul Today News: युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाने वाली इंटरनेसिया कंपनी के कार्यालय में राजस्व अधिकारी और पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से हड़कंप पहुंचा हुआ है। तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ने बताया सदर बैतूल स्थित इंटरनेसिया इंडिया मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शिकायत मिली थी कि कंपनी द्वारा कई युवाओं से पैसे लेकर उन्हें ठगा जा रहा है। शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए पहुँचे। कंपनी के ऑफिस पहुँचकर अधिकारी जांच कर रहे है। जांच के बाद जानकारी सामने आएगी। तहसीलदार का कहना की प्रथम दृष्टि जांच में कुछ कमियां पाई गई है। कंपनी हवाई चप्पल चप्पल वालो को हवाई जहाज के सपने दिखाकर ठगने का काम कर रही है। राजस्व अधिकारियों कार्यालय से कोई दस्तावेज भी जप्त कर रहे है। 
ग्राम हिवरखेड़ निवासी कैलाश वसूले ने अपनी शिकायत में बताया कि कंपनी इंटरनेशिया मार्केटिंग इंडिया प्रा० लि० बैतूल में ममता हॉस्पिटल कारगिल चौक के पास स्थित हैं।  कंपनी के विज्ञापन को देखकर मैंने कंपनी से जानकारी लेने कंपनी के ऑफिस में गया था। जहां मुझे कंपनी के अधिकारी करण व योगेश नामक व्यक्ति से मुलाकात कर कंपनी क्या काम करती हैं और इसमें क्या नेटवर्क हैं के बारे में जानकारी दी गई। उक्त नाम के व्यक्तियों के द्वारा मुझे सर्विस देने और सर्विस के लिये रूपयें 30,000/- ( तीस हजार रूपये) जमा करने की बात कही थी और मेरे द्वारा उन्हें पहले बीस हजार रूपयें और बाद में 9,500/-रूपये व सबसे पहले रूपये 500/- रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर लिये दिए गए। कंपनी के लोगों ने मेरे से दो से तीन कागजों पर साइन करवाई गई। इसके बाद में और कागजों पर साइन करने का बोल रहे थे।  मुझे कुछ अंदेशा व शक होने लगा तो मैनें साइन करने से मना कर दिया गया और सिंधू मेडम के खाते में मेरे द्वारा फोने पे से मैंने रूपये ट्रांसफर किये गये। प्रर्मिला धुर्वे मेडम से जब मैनें रूपये वापसी की मांग की गई तो उन्होनें मेरे साथ बतमीजी व झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कोठी बाजार कोतवाली थानें में शिकायत की और लॉकअप में बंद किया गया। इंटरनेशिया मार्केटिंग इंडिया प्रा० लि० बैतूल के आफिस में मेरे साथ झुमा झटकी और मारपीट की गई।
शिकायत कर्ता ने बताया कि फर्जी कंपनीयों के द्वारा गांव के भोले भाले लड़कों व लडकीयों सर्विस व नौकरी देने के नाम करोडों के झुठे सपने दिखा कर पैसों की लूटमार कर रहें हैं उपरोक्त कथनों की उचित व विधिवत जांच कर ऐसी फर्जी कंपनियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। 
इनका कहना है….
कंपनी के ऑफिस जाकर जांच की है। कई दस्तावेज जप्त किये गए है। प्रथम दृष्टि जांच में कुछ जो संदिग्ध पाई है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी। युवाओं को ऑफिस आने के लिए मना किया है।
 अतुल श्रीवास्तव तहसीलदार  बैतूल

Related Articles

Back to top button