Betul Board Bariksha 2024: बैतूल में हायर सेकेंडरी की परीक्षा में फिर बने दो नकल प्रकरण, उड़ान दस्ताने की कार्रवाई

Betul Board Bariksha 2024: Two cheating cases again in the Higher Secondary examination in Betul, flight glove action

Betul Board Bariksha 2024: बैतूल जिले में हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी के बोर्ड परीक्षा में नल का सिलसिले हमने का नाम नहीं ले रहा है।  जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अनिल सिंह कुशवाहा ने बताया गया कि बुधवार, दिनांक 21 फरवरी 2024 को हायर सेकेंडरी प्रमाण पत्र परीक्षा 2024 अंतर्गत कक्षा 12वीं के विभिन्न वैकल्पिक विषयों जिसमें रसायन शास्त्र, इतिहास, एलीमेंट्री ऑफ साइंस (कृषि संकाय), गृह प्रबंध, व्यवसाय अध्ययन, विषय सम्मिलित रहे, के प्रश्न पत्र, जिले के 113 परीक्षा केदो पर संपन्न हुआ। इन विषयों के प्रश्न पत्रों में 14802 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था इनमें से 399 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं 14403 परीक्षार्थी, परीक्षा में सम्मिलित हुए।

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदा पुरम संभाग के निरीक्षण दस्ते द्वारा उपसंचालक नर्मदा पुरम श्रीमती ज्योति प्रहलादी के नेतृत्व में विभिन्न परीक्षा केंद्रों के किए गए निरीक्षण के दौरान शासकीय कन्या उमावि आमला में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 02 प्रकरण, अनुचित साधन उपयोग किए जाने के पंजीबद्ध किए गए, यह दोनों ही प्रकरण रसायन शास्त्र विषय से संबंधित परीक्षार्थियों के बनें। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर गठित उड़न दस्तों द्वारा सघनता से परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें उमावि चोपना, कन्या शाहपुर, बालक शाहपुर, मॉडल शाहपुर, कन्या भैंसदेही, बालक भैंसदेही, चांदू, नवीन मुलताई, कन्या मुलताई, उत्कृष्ट मुलताई, उत्कृष्ट चिचोली, नसीराबाद, पाढर, खंडारा, कन्या आमला, उत्कृष्ट आमला इत्यादि सम्मिलित रहे। दिनांक 22 फरवरी को हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा अंतर्गत विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र जिले में बनाए गए सभी 128 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होना है।

Related Articles

Back to top button