MP Board Exam 2024: कक्षा 12वीं के प्रश्न पत्र में पकड़े 5 नकलची, उड़न दस्ते ने की करवाई
MP Board Exam 2024: 5 copyists caught in class 12th question paper, flying squad got it done
MP Board Exam 2024: बैतूल जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुशवाहा के हवाले से प्रेषित जानकारी में बताया गया कि सोमवार, दिनांक 12 फरवरी 2024 को हायर सेकेंडरी प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा 12वीं अंतर्गत भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी एंड पोल्ट्री फार्मिंग, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व इत्यादि वैकल्पिक विषयों की परीक्षा में पांच नकल प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारी श्री सुबोध शर्मा द्वारा बताया गया कि राजस्व विभाग के फ्लाइंग दस्ते द्वारा कन्या उमावि चिचोली परीक्षा केंद्र पर 03, धाबा उमावि स्थित परीक्षा केंद्र पर केंद्र अध्यक्ष द्वारा 01 और गुरुवा पिपरिया उमावि स्थित परीक्षा केंद्र पर जिला स्तरीय उड़न दस्ते द्वारा 01 इस प्रकार कुल 05 प्रकरण, अनुचित साधन अपनाए जाने संबंधी पंजीबद्ध हुए, यह पांचो नकल प्रकरण भौतिक शास्त्र विषय के परीक्षार्थियों के बने हैं।
इस दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उड़न दस्तों द्वारा सतत एवं सघन आकस्मिक निरीक्षण जारी रहे। उड़न दस्तों द्वारा उमावि नांदा, गुरुवा पिपरिया, बांसपानी, पाढर, उत्कृष्ट शाहपुर, भौंरा, धपाड़ा, उत्कृष्ट आ, छावल, कन्या भेसदेही, बालक भेसदेही, उत्कृष्ट भीमपुर, कन्या चिचोली, नसीराबाद, चूड़ियां, जुवाडी, रायआमला, तिवरखेड, अमरावती घाट, बिरूल बाजार, बालक शाहपुर, मॉडल शाहपुर, सुभाष उमावि कोठी बाज़ार बैतूल, और एन बी एच एस उमावि बैतूल स्थित परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। हायर सेकेंडरी के लिए बनाए गए 113 परीक्षा केंद्रों पर कुल 16797 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिनमें से 16347 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए 450 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दिनांक 13 फरवरी 2024 को हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा अंतर्गत गणित विषय की परीक्षा संपन्न होना है।



