MP weather alert: एमपी के इन जिलों में कोल्ड डे का अनुमान, पीपरसमा में तापमाम 3.0 डिग्री दर्ज, बैतूल और छिंदवाड़ा में बूंदाबांदी के आसार
MP weather alert: Cold day forecast in these districts of MP, temperature recorded at 3.0 degrees in Piprasama, chances of drizzle in Betul and Chhindwara.
MP weather alert: मध्य प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव होने लगा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट आई है। मप्र में सबसे कम तापमान शिवपुरी के पिपरसमा में 3.0, शहडोल जिले के कल्याणपुर, छतरपुर के बिजावर में 3.2, सिंगरौली के देवरा में 3.8, अशोक नगर के आवरी में 4.1, रीवा और दतिया में 4.5 डिग्री सबसे कम न्यूनतम दर्ज किया है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान बैतूल, सिवनी और छिंदवाड़ा सहित कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी है।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान रीवा संभागों के जिलों में, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर और दतिया सीधी, रीवा, मऊगंज, उमरिया, कटनी, पन्ना, छतरपुर और बैतूल जिलों में शीतलहर चलने की संभावना बनी है। एक-दो दिन के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है।
इन जिलों में काम हुआ न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। गुरुवार की रात बैतूल 9.7 भोपाल 9.0 दतिया 4.5 धार 9.0, गुना 8.201 ग्वालियर 6.01 नर्मदा पुरम 10.7 इंदौर 12.6 खंडवा 13.0, पचमढ़ी 6.0, रायसेन 7.4, राजगढ़ 5.0, रतलाम 10.0, उज्जैन 10.5, छिंदवाड़ा 9.0 दमोह 7.8 जबलपुर 7.8, मंडला 6.4, नवेगांव 5.4 रीवा 4.5, सतना 6.8 सीधी 7.4 उमरिया 5.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।




