RJD- JDU News Today: बिहार में RJD और JDU में पड़ी दरार, फिर पाला बदल सकते है नीतीश कुमार, अमित शाह के आवास पर भाजपा की बैठक
RJD- JDU News Today: Rift between RJD and JDU in Bihar, Nitish Kumar may change sides again, BJP meeting at Amit Shah's residence
RJD- JDU News Today: बिहार में एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। RJD और JDU के बीच दरार आ गई है। बदलते सियासी घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा नेता नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंच गए है। नीतीश कुमार के भाजपा में आने की खबरें आ रही है। बिहार में RJD और JDU दोनों दलों के गठबंधन से सरकार चल रही थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वंशवाद की राजनीति पर दिए गए बयान के बाद बिहार के राजनीति में भूचाल आ गया है। इस बयान के बाद RJD और JDU गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है।
नीतीश कुमार ने कई बार पाला बदला है। इस बार गठबंधन करने के पहले भाजपा बारीकी से इस पर मंथन करेगी। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीट जरूरी है। भाजपा के पास 78, जदयू के पास 45 और हम पार्टी के 4 विधायक मिलकर फिर से सरकार बन सकती है।



