Crime News Today: महिला का कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी, घोड़ाडोंगरी में पोस्टमार्टम के लिए नही डॉक्टर, बैतूल लाना पड़ा

Crime News Today: Sensation spread after a woman's body was found in a well, there was no doctor for post-mortem in Ghodadongri, had to be brought to Betul.

Crime News Today: बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र के ग्राम पवार झंडा में कुएं के भीतर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर नही होने से मृतिका का पोस्टमार्टम करने के लिए परेशान होना पड़ा। आखिरकार जिला अस्पताल में लाकर मृतिका का पोस्टमार्टम किया गया।
शाहपुर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पावरझंडा निवासी मोना यादव पति अखिलेश यादव उम्र 26 वर्ष की रविवार को  घर के पास बने कुएं में शव मिला है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया परंतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में पोस्टमार्टम रविवार देर शाम तक भी नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार मोना यादव का विवाह 2018 में हुआ था महिला की तीन लड़किया है। छोटी बेटी की उम्र एक महीने की है।  शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया मृतका के परिजनों ने मौत को लेकर संदेह जताया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकता है।  पुलिस महिला की मौत मामले की जांच कर रही है।
घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हो सका पोस्टमार्टम
 जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी  में महिला डॉक्टर नहीं होने से अभी तक सिर्फ मरीज ही परेशान हो रहे थे। परंतु रविवार को एक मृतक महिला का पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण परिजन परेशान होते दिखे। सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को लेकर दावे किए जाते हो परंतु धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया जब मृतिका के परिजनों को शव गृह के बाहर परेशान होते देखा गया है। 
मामला सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर का है जहां पर एक मृतिका के पोस्टमार्टम के लिए परिजन शाम 4:00 बजे के बाद से ही परेशान होते हुए नजर आए परंतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम देर शाम तक नहीं हो सका। पुलिस को मृतिका का पोस्टमार्टम करने के लिए शव को जिला अस्पताल लाना पड़ा। सोमवार को जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम किया गया। 

Related Articles

Back to top button