Betul Jangli Suar Attack: लकड़ी बिनने गई महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया भर्ती

Betul Jangli Pig Attack: A wild boar attacked a woman who had gone to collect wood, admitted to the district hospital in critical condition.

Betul Jangli Suar Attack: बैतूल में लकड़ी बिनने के लिए जंगल गई एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रतापवार्ड टिकारी निवासी सुनिता पति छन्नू धुर्वे (40) गुरूवार सुबह लकड़ी बिनने के लिए जंगल गई थी। तभी जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के साथ और भी महिलाएं थी, जिन्होंने सूअर को भगाया। घटना की जानकारी तत्काल 108 एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस की सहायता से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। महिला ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह लकड़ी बिनने के लिए बैतूल के आसपास के जंगल गई थी। जब वह जंगल गई थी तो जंगली सूअर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जैसे ही सूअर ने हमला किया महिला ने शोर मचाया। साथ की महिलाएं बचाने पहुंची, महिलाओं देख सूअर जंगल की ओर भाग गया।  सूअर के हमले में महिला के सिर सहित अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई है।

महिलाओं का कहना है कि लकड़ी बिनकर वे अपना भरण पोषण करते है। कई बार जंगल में लकड़ी बिनने जाते समय इसी तरह जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। घटना के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। दोपहर तक महिला की सेहत की जानकारी लेने के लिए कोई अस्पताल नहीं पहुंचा था। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में उपचार जारी है, हालत स्थिर बनी हुई है।  

Related Articles

Back to top button