Jammu And Kashmir Terrorist Attack: सेना के वाहनों पर आतंकी हमला 5 जवान शहीद, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Jammu And Kashmir Terrorist Attack: Terrorist attack on army vehicles, 5 soldiers martyred, army starts search operation

Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक बार फिर आतंकियों ने सेवा के दो वाहनों पर घात लगाकर अचानक हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में सेवा के पांच जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों के खात्मे को लेकर सेना ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के राजौरी में 21 दिसंबर दिन के समय 3: 45 बजे लगभग आतंकियों ने सेवा के गाड़ियों पर हमला किया है। इस आतंकी हमले में चार जवानों की शहादत हो गई थी। तीन जवान घायल हो गए थे। अब एक घायल जवान की शहीद होने की जानकारी सामने आई है। सूत्र बताते है कि यह आतंकी हमला थाना मंडी सूरनकोट रोड पर डेरा की गली क्षेत्र में हुआ है। सेना के वाहनों से जवानों को सुरनकोट और बफलियाज लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद भारतीय सेवा अलर्ट हो गई है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकी घने जंगल में भाग गए हैं।



