Betul Road Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर और दामाद के दर्दनाक मौत

Betul Road Accident: Car hits bike, painful death of father-in-law and son-in-law

Betul Road Accident: बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के जुवाड़ी गांव के पास रविवार रात दीपावली मनाने जा रहे ससुर-दामाद की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दीपावली की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। 

सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार सुबह कार को जप्त कर रानीपुर थाने में खड़ा कराया है। वहीं ससुर-दामाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है।

रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर गांव निवासी मंदरु धुर्वे इटारसी से काम कर घोड़ाडोंगरी आया था। जहां उसके दोनों दामाद बाकुड़ गांव निवासी साजन कुमरे एवं विकास कुमरे ससुर को लेने घोड़ाडोंगरी आए थे। जिसके बाद तीनों एक बाइक पर बैठकर दीपावली मनाने शोभापुर गांव जा रहे थे।

इसी दौरान जुवाड़ी गांव के पास बैतूल की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ससुर मंदरु एवं दामाद साजन कुमरे की मौके पर मौत हो गई। जबकि दामाद विकास कुमरे गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव के पूर्व सरपंच बिजालाल धुर्वे ने बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में अलग-अलग दिन गांव में दिवाली मनाई जाती है। कल शोभापुर गांव की की दिवाली थी। इसलिए बाकुड़ गांव के मंदरु के दामाद साजन और विकास भी दिवाली मनाने शोभापुर गांव आ रहे थे। दोनों घोड़ाडोंगरी के उसके ससुर को लेकर शोभापुर गांव आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को करने टक्कर मार दी। रानीपुर थाने के एएसआई प्रेमलाल परते ने बताया कि जुवाड़ी गांव के पास कर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ससुर दामाद की मौके पर मौत हो गई। वही एक दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया मामले में कर को जप्तकर रानीपुर थाने में खड़ा कराया गया है। वही कार सवार मौके से फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है।

Related Articles

Back to top button