S-400 Air Defense System: भारत ने पाकिस्तान और चीन की बॉर्डर पर तैनात किया S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, दुश्मन का हर वार होगा नाकाम

India deployed S-400 air defense system on the border of Pakistan and China, every attack of the enemy will fail.

फ़ाइल फ़ोटो

S-400 Air Defense System: भारत में रूस से मिले S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर एक्टिव कर दिया है। दुश्मन को हर हरकत का करारा जवाब मिलेगा। यह एयर डिफेंस सिस्टम हर हमले को नाकाम करने में सक्षम है। इस एयर डिफेंस सिस्टम से चीन और पाकिस्तान दोनों पर नजर रखी जा रही  है। रूस में निर्मित S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम 400 किलोमीटर दूर से ही अपने टारगेट को डिटेक्ट कर काउंटर अटैक करने में सक्षम है।

भारत ने चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए इस ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम को अपने बेड़े में शामिल कर इसे सीमा पर तैनात कर दिया है। यह एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया का सबसे ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम में एक है। रूस इस एयर डिफेंस सिस्टम का यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल कर चुका है। यह एयर डिफेंस सिस्टम हवा के जरिए हो रहे अटैक को रोकता है। इस सिस्टम को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। आर्डर मिलते ही यह सिस्टम 5 से 10 मिनट में ऑपरेशन के लिए एक्टिव हो जाता है। s400 एयर डिफेंस सिस्टम की खासियत यह है कि यह एक साथ 160 से अधिक ऑब्जेक्ट्स को ट्रैक कर सकता है। 

Related Articles

Back to top button