Betul Nilay Daga News: चिंता ना करें सरकारी कर्मचारियों को कांग्रेस देगी सेवा निवर्ती के बाद पेंशन : निलय विनोद डागा
Betul Nilay Daga News: Don't worry, Congress will give pension to government employees after retirement: Nilay Vinod Daga
Betul Nilay Daga News: बैतूल विधानसभा चुनावों में बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा धुआं धार प्रचार में जुटे हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड में श्री डागा का उत्साह के साथ स्वागत हो रहा है। विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा सोमवार शाम जैसे ही जनसम्पर्क के लिए अंबेडकर वार्ड पहुंचे लोगों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। वार्ड में उन्होंने घर घर जाकर लोगों से मेल मुलाकात की बुजुर्गों चरण छूकर आशीर्वाद लिया और युवाओं से गले मिले । इस दौरान भाजपा को सरकारी कर्मचारी विरोधी सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में उम्रदराज होने वाले उन सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बन्द कर दी गयी जो उम्र के एक निश्चित प?ाव में कर्मचारियों के सुखी जीवन जीने का एक सहारा बनी हुई थी।
आज प्रदेश का हर एक कर्मचारी नॉकरी मे रहने के बावजूद अपने बुढापे की चिंता में डूबा हुआ है की सरकारी नॉकरी से रिटायर होने के बाद वे कैसे अपने परिवार का पालन पोषण करेंगे, बीमार लाचार होने पर कैसे अपना इलाज कराएंगे दवाइयों का खर्च कहाँ से लाएंगे । पिछले कई सालों से हर मोर्चे पर कर्मचारी ये कहते आये हैं कि ओल्ड पेंशन स्कीम पुन: लागू की जाए क्योंकि यही पेंशन रिटायर होने के बाद उनके लिए संजीवनी साबित होगी लेकिन भाजपा सरकार पूरे 18 साल सत्ता में रहने के बावजूद हमारे सरकारी कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण मांग को अनसुना करती रही है। लेकिन सरकारी कर्मचारियों को मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अब वे इस बात की चिंता अपने दिमाग से निकाल दें। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी माननीय कमलनाथ जी के दिये वचन को प्राथमिकता से पूर्ण कर प्रदेश के प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। श्री डागा ने कहा कि, कांग्रेस ने पहले भी अपने द्वारा दिये वचनों को पूरा किया है और इस चुंनाव मे भी जो 11 वचन कमलनाथजी ने दिए हैं, उन वचनों को भी पूर्ण किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान बब्बा राठौर, डैनी भावसार, नब्बू खान, राजकुमार दीवान, सिराज खान, सोनू राठौर, अनिल मगरकर, अजीज खान, गिरीश झाम, अजभ वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला शामिल रही।



