Betul CM Shivraj Singh Chauhan News: कल मुलताई में आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सभा को करेंगे संबोधित

Betul CM Shivraj Singh Chauhan News: Chief Minister Shivraj Singh Chauhan will come to Multai tomorrow, will address the general meeting.

फोटो सोर्स सोशल मीडिया

Betul CM Shivraj Singh Chauhan News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल बुधवार को मुलताई पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी सहित पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुलताई विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के पक्ष में प्रचार करेंगे।

जानकारी के मुताबिक हाई स्कूल ग्राउंड में मुख्यमंत्री की सभा आयोजित होगी। सीएम दोपहर लगभग 2:00 बजे मुलताई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री को बुलाकर भाजपा चुनाव अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। अभी तो नामांकन की प्रक्रिया जारी है इसके बाद कई बड़े नेताओं के दौरे और सभाएं आयोजित की जाएगी। 

Related Articles

Back to top button