Betul BJP Janashirwad Yatra: तीन दिन जिले में रहेगी जन आशीर्वाद यात्रा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने की संभावना

Betul BJP Janashirwad Yatra: Jan Ashirwad Yatra will be held in the district for three days, possibility of Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's arrival.

Betul BJP Janashirwad Yatra: बैतूल भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। तीन दिन तक यह यात्रा बैतूल के अलग-अलग ब्लॉक एवं गांव में भ्रमण करेगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्मिलित होने की संभावना है। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर को पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया, सांसद दुर्गादास उईके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता  सिसोदिया ने बताया कि भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा बैतूल में 18 सितम्बर को प्रवेश करेगी। इस दिन प्रात: 10 बजे से 10.30 बजे तक यात्रा गवासेन पहुंचेगी। जहां बस स्टेंड पर स्वागत किया गया जाएगा। यहां से यात्रा दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक घोड़ाडोंगरी के चिरापाटला पहुंचेगी। इसके बाद यहां से यात्रा दोपहर 2 बजे चिचोली पहुंचेगी, जहां बस स्टेण्ड पर रथ सभा होगी। चिचोली से रथ यात्रा बैतूल ब्लॉक के टाहली पहुंचेगी। यहां से स्वागत सभा होगी, इसके बाद यात्रा शाम 4 बजे से 5 बजे तक खेड़ीसांवलीगढ़ में रहेगी। यहां गांधी चौक पर रथ सभा आयोजित होगी। खेड़ीसांवलीगढ़ से यात्रा शाम 5 बजे भडूस जोड़ पहुंचेगी। यहां बस स्टेण्ड पर रथ सभा होगी। शाम 7 बजे यात्रा बैतूल पहुंचेगी, यहां लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में मंच सभा होगी। इसके बाद शहर में रोड शो होगा। यात्रा में शामिल लोग बैतूल में रात्रि विश्राम करेेंगे। अगले दिन 19 सितम्बर को यह रथ यात्रा भैंसदेही ब्लॉक के केरपानी सुबह 10 बजे पहुंचेगी। यहां बस स्टेण्ड पर स्वागत सभा होगी। यहां से यात्रा 11 बजे झल्लार, 12 बजे गुदगांव, दोपहर 2 बजे सातनेर, 3 बजे आठनेर, 4 बजे बिसनूर, 5 बजे मासोद, 6.30 बजे प्रभातपट्टन होते हुए रात्रि 8 बजे मुलताई पहुंचेगी। यहां पर हाईस्कूल ग्राउंड में आमसभा का आयोजन किया जाएगा, रात्रि विश्राम मुलताई में होगा। भाजपा प्रवक्ता सिसोदिया ने बताया कि यह यात्रा 20 सितम्बर को प्रात: 10 बजे आमला ब्लॉक के ससुन्द्रा जोड़ पहुंचेगी। यहां से रथ यात्रा प्रात: 11 बजे बोड़खी, आमला, 1 बजे हसलपुर, 1.45 बजे खंडारा किला, ढाई बजे पाढर, साढ़े तीन बजे शाहपुर और 5 बजे भौंरा पहुंचेगी। बैतूल जिले में भ्रमण के बाद यह यात्रा नर्मदापुरम जिले के लिए प्रस्थान करेगी। 
2003 से 2023 तक का रिपोर्ट कार्ड किया पेश
पत्रकारवार्ता में भाजपा ने 2003 से 2023 तक का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया। इस रिपोर्ट कार्ड में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य और गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजपा प्रवक्ता श्री सिसोदिया बताया कि केन्द्र की मोदी और राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गरीबों के लिए कई काम किए है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर गरीब तबके के लोगों को मिल रहा है। हाल ही में लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की, जिसमें 1.25 करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रूपए की राशि दी जा रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना में 6 लाख बेटियों को लखपति बनाया और 13 लाख बेटियों को उच्च शिक्षा के तहत स्कालरशिप दी है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए। अब लाड़ली बहनों को 450 रूपए में गैस सिलेण्डर मिलेगा। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा मोदी को एक वर्ष में 6 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा भी किसानों को राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए। आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क उपचार दिया जा रहा है। गरीबों को नि:शुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। इस तरह से सरकार की की उपलब्धियां हैं। इससे मप्र निरंतर आगे बढ़ते जा रहा है।

Related Articles

Back to top button