Betul Today News: चिचोली ब्लॉक के लापता 7 विद्यार्थी सकुशल मिले, बाढ़ के कारण एक घर थे रुके

Betul Today News: 7 missing students of Chicholi block found safe, stayed in one house due to flood

Betul Today News: बैतूल जिले के चिचोली ब्लाक के ग्राम गवाझडप के 7 विद्यार्थियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इस खबर के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। सभी विद्यार्थी एक आदिवासी के घर पर रुके थे। जानकारी के अनुसार  चिचोली ब्लॉक के गवाझडप गांव के 7 छात्र – छात्राएं चूनाहजूरी में पेपर देने गए थे।  शाम तक घर नहीं पहुंच पाए परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।  आशंकाओं के बीच सभी छात्राओं के परिजनों ने रिश्तेदारों एवं पुलिस को सूचना दी हैं। पुलिस विद्यार्थियों की तालाश में जुट गई।  अधीक्षक पुलिस  सिद्धार्थ चौधरी द्वारा बताया कि सभी छात्र छात्राएं सकुशल हैं।  अधिक बारिश होने के कारण नदी के इस पार गुज़्जा उईके  के घर में रुके हुए हैं।
  छात्र-छात्रा करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित चूनाहजूरी में पैदल चलकर  या साइकिल से स्कूल पहुंचे थे,जो नदी में बाढ़ होने  से गुज्ज उइके के घर में रुक गए हैं। बच्चों के मिलने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 

Related Articles

Back to top button