Betul Road Accident: छिंदवाड़ा के सांख्यिकी अधिकारी की कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, आधा दर्जन घायल

Betul Road Accident: Chhindwara Statistics Officer's car crushed people sitting on the roadside, half a dozen injured

Betul Road Accident: मुलताई छिंदवाड़ा मार्ग पर ग्राम दहुआ में सड़क किनारे बैठे आधा दर्जन लोगों को करने रौंद दिया दिया। घायलों को उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया है। कार छिंदवाड़ा में पदस्थ जिला सांख्यिकी अधिकारी की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक
 छिन्दवाड़ा जिले के जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी यशवंत माधव वैध छिंदवाड़ा से भोपाल की ओर कार से अपने ड्राइवर अनिल के साथ जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार ने डहुआ पर सड़क किनारे बैठे लोगों को रौद दिया। हादसे में  मोहित युवराज बारंगे, राहुल मुन्ना बुआडे, सुखराम साहू, प्रवीण जम्बुलकर, रवि कड़वे और विशाल बुआड़े घायल हो गए है। जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए वहीं बाकी को हल्की चोट आई। घायल को उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button