Mp Chief Minister Shivraj Singh: CM शिवराज सिंह चैहान सारणी में जनदर्शन कार्यक्रम में भाग लेंगे, तैयारियां पूरी

Mp Chief Minister Shivraj Singh: CM Shivraj Singh Chouhan will participate in Jandarshan program in Sarani, preparations complete

इमेज सोर्स गूगल

Mp Chief Minister Shivraj Singh: प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज  सिंह चौहान 24 अगस्त को अपरान्ह 3.45 बजे बैतूल के सारणी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री  चौहान  यहां सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की नवीन इकाई का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी इस दौरान उनके द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका, साड़ी एवं पानी की बोतल वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शाम को मोरडोंगरी में चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों से संवाद भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान रात्रि विश्राम सारणी में करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी अलग-अलग पूरी हो चुकी है। अधिकारी ने तैयारी का जायज लिया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री रात में ही सारणी में विश्राम करेंगे। भाजपा के नेता भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुनाव को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button