Betul Assembly Election: जाने बैतूल जिले में विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का होने जा रहा सूपड़ा साफ, कौन मारेगा बाजी
Betul Assembly Election: Know which party is going to be clear in the assembly elections in Betul district, who will win

Betul Assembly Election: बैतूल विधानसभा के चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। जिले में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर है। राजनीतिक पार्टियों के सक्रिय होने के साथ वोटरों की निगाहें चुनाव पर टिकी है। अभी से हार जीत का आकलन करने लगे है। मुलताई और भैसदेही में तो भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है। कांग्रेस ने अभी तक एक भी विधानसभा में उम्मीदवार की घोषणा नही की है।
जानकार लगा रहे हार जीत का गणित
ज्ञानवानी ने बहुत से जानकार लोगों से चुनाव के सम्बंध में पांचों विधानसभा से फिटबेक लिया है। बैतूल विधानसभा से संभावित उम्मीदवार भाजपा से हेमंत खंडेलवाल और कांग्रेस से निलय डागा के बीच टक्कर होती है तो क्या होगा? कई जानकार और मीडिया के साथियों की राय है कि दोनों उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरते है तो दोनों के बीच काटे की टक्कर है। बहुत कम वोटों से हारजीत होगी।
आमला विधानसभा में क्या होगा?
जानकारों का मानना है कि आमला विधानसभा में संभावित उम्मीदवार भाजपा से डॉ योगेश पंडागरे और कांग्रेस से निशा बांगरे या फिर मनोज मालवे की टक्कर होती है तो डॉ योगेश पंडागरे के जितने की अधिक संभावना बनी है।
मुलताई विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
मुलताई से भाजपा ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख को अपना उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार सुखदेव पांसे के बीच टक्कर होती है तो यहाँ भी कड़ी टक्कर होने के साथ- साथ देशमुख के जितने की भी संभावना बनी है। भाजपा यहां उम्मीदवार बदलती है तो कांग्रेस को संजीवनी मिल सकती है।
भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र का हाल
भैसदेही विधानसभा में भाजपा ने पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहाँ से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार धरमू सिंह सिरसाम के बीच टक्कर होती है तो यहाँ से धरमू सिंह सिरसाम के जितने की अधिक संभावना बनी है।
घोड़ाडोंगरी में क्या होगा ?
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में संभावित उम्मीदवार ब्रह्मा भलावी और मंगल सिंह से बीच टक्कर होती है तो मंगल सिंह के जीतने की अधिक संभावना। कांग्रेस से रमेश काकोडिया को टिकिट मिलती है तो इनकी मंगल सिंह से मुकाबला होता है तो कड़ी टक्कर होगी। भाजपा अगर गंगा बाई को चुनाव मैदान में उतारती है तो भाजपा के जितनी कि अधिक संभावना बनी है। गंगा बाई कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी को टक्कर आसानी से टक्कर दे सकती है और जितने की संभावना अधिक है।



