BJP News betul: भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा नगर में हुआ भव्य स्वागत, शहर के प्रमुख मार्गो से निकली यात्रा
BJP News betul: BJYM takes out Tiranga Yatra grand reception in the city
BJP News betul: बैतूल मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे विशेषरूप से तिरंगा यात्रा मे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ के साथ बाईक से तिरंगा यात्रा देश भक्ति नारो और गीतो बीच हर्षोल्लास के साथ निकली।
तिरंगा यात्रा में बैतूल विधानसभा के सभी मंडलो से करीब 1 हजार मोटरसाईकल के साथ हजारो युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा की शुरूवात जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य चौराहों गंज, गंेदा चौक, कारगिल चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दिलबहार चौक पहुंची जहां तिरंगा यात्रा को सांसद दुर्गादास उइके ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राजनैतिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक एवं राष्ट्रवादी गतिविधियांे में शामिल रहती है और जब भी कोई कार्य राष्ट्रहित मे होता है तो सार्वजनिक रूप से उसका समर्थन करती है। भारत पूरी दुनिया मे सबसे युवा देश है विश्व में 65 प्रतिशत युवा सिर्फ भारत मे ही रहते है जब दुनिया में कोई क्रांति हुई है वह केवल युवा शक्ति ने की है।भारत की युवा शक्ति पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजयुमो द्वारा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा वास्तव में युवाओं मे देशभक्ति का भाव जाग्रत करने के साथ साथ आने वाली पीढि को राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहने का संदेश भी देती है उन्होने कहा कि जब हम आजादी की 100वीं जयंती मना रहे होगें तब तक भारत विश्व की महाशक्ति के रूप में जाना जाएगा। और आने वाले समय में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा और आने वाला समय दुनिया में भारत का होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि जिस देश के युवा उर्जा से भरे होते है उसी देश की तरक्की होती है। भाजपा का कार्यकर्ता देश और समाज के लिए काम करता है। हमार एक मात्र लक्ष्य है भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाना। जिससे हमारा देश पुरे विश्व का नेतृत्व कर सके और पुरी दुनियां में अमन और शांति स्थापित हो सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला मंत्री अतीत पंवार, पिछडावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, भाजयुमो जिलामहामंत्री संतोष टेकाम, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम प्रभारी शैलेन्द्र कुंभारे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष द्वय बाबा खडिया, वरूण धोटे, जितेन्द्र राजपुत, कपिल डांगे, अनिल राजपुत, जयपाल नरवरे सहित बडी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे एवं आभार महामंत्री संतोष टेकाम द्वारा व्यक्त किया गया।



