Betul Bear Attack: दो-दो रीछ ने बुजुर्ग पर किया हमला, आई गंभीर चोटें, हालात गंभीर

Betul Bear Attack: Two bears attacked the elderly, serious injuries, condition serious

इमेज सोर्स गूगल

Betul Bear Attack: बैतूल जिले के बिजादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंछी में एक बुजुर्गों पर एक साथ दो रीछों ने हमला कर दिया। वृद्ध को गंभीर चोटने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजादेही थाना क्षेत्र के ग्राम पंछी निवासी रामसिंग पिता फागन बारस्कर उम्र 55 वर्ष बुधवार शाम को भैंस लेकर गांव आ रहा था। जंगल के रास्ते में अचानक दो रीछों ने हमला कर दिया है। इस हमले में वृद्ध को गंभीर चोटे आई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध लहू लुहान हालत में जंगल के रास्ते बाद मिला जिसे गांव के अन्य लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। 

आम हो गई इस तरह की घटनाएं
कुछ दिनों से देखने में आ रहा है कि जंगली जानवर अब इंसानों पर ज्यादा हमला करने लगे है। इसके पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। वन विभाग के अधिकारी भी गंभीरता से ध्यान नही दे रहे है। वनकर्मियों का कहना है कि जंगल मे वन्य प्राणियों की मौजूदगी बनी रहती है। जंगल जाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 

Related Articles

Back to top button