Betul weather news today: जिले में बारिश का आधा कोटा पूरा, रात में पट्टन में 3 और आमला-मुलताई में ढाई इंच बारिश
Betul weather news today: Half of the quota of rain in the district, 3 in Pattan in the night and two and a half inches in Amla-Multai
Betul weather news today: 2 दिन मौसम खुला रहने के बाद गुरुवार रात को जिले के सभी ब्लॉकों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश पट्टन में 3 और मुलताई, आमला में सर्वाधिक ढाई इंच बारिश दर्ज की है। जिले में औसत बारिश का आधा कोटा पूरा हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात की जिले के कई ब्लॉकों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई है। अभी जिले में औसत बारिश 22 इंच ही हो पाई है। यानी बारिश का आधा कोटा पूरा हुआ है। बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 43 इंच बारिश होना चाहिए। पिछले वर्ष 2022 में अब तक लगभग 35 इंच बारिश हो चुकी थी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।




