Betul crime news today: जादू टोने के शक में की थी, चौकीदार की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
Betul crime news today: Chowkidar was murdered on suspicion of witchcraft, 4 accused arrested
Betul crime news today: बैतूल जिले के बिजादेही थाना क्षेत्र के ग्राम कजली में वन विभाग के चौकीदार की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को फरियादिया श्यामवती धुर्वे पति रामलाल धुर्वे उम्र 32 साल नि. काजली ने रिपोर्ट किया कि इसके पति रामलाल धुर्वे के साथ ग्राम काजली के कालूराम परते, बस्तीराम, कालुराम कुमरे तथा अंकित परते के द्वारा जादू टोना करने की शक में लाठी, डंडो से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाई, रामलाल को इलाज के लिए अस्पतला लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने धारा 302,456 भादवि मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के चारों आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।
उक्त विवेचना मे विवेचक • नन्हवीरसिंह, उनि. डी.एस. पठारिया, सउनि, संतोष चौधरी प्र.आर. 146 हाकमसिंह, प्र.आर. 417 राजाराम, प्र. आर. 46 सुकलाल, आर. 602 अभिषेक, सैनिक प्रेमलाल वाडिवा की विशेष भूमिका रही ।



