Betul crime news: दो गुटों में जमकर मारपीट, 5 लोग हुए जख्मी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR दर्ज
Betul crime news: Fierce fighting between two groups, 5 people injured, FIR lodged against 3 including former district president of Congress
Betul crime news: बैतूल शहर के भग्गूढाना क्षेत्र में आबकारी विद्युत सब स्टेशन के सामने रविवार देर शाम लगभग 11 बजे दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। दो गुटों में हुए बवाल में जमकर लात घुसे चले। इस मारपीट की घटना में 5 लोग जख्मी हुए जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया है।
घटना का मुख्य कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट की घटना के दौरान एक युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था जिसे उसके साथियों द्वारा ऑटो में डालकर अस्पताल ले जाया गया। विवाद के दौरान चौक पर लगभग डेढ़ सौ लोग जमा हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी। मारपीट की घटना में चोटे आने से कैफ पिता सफीक निवासी गणेश वार्ड, हाजी अहमद पिता सिद्दिकी पटेल राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइन निवासी अमन पटेल, सलमान पिता इरफान पटेल भग्गुढाना, कलापाठा निवासी फिरोज पटेल को जिला अस्पताल भर्ती किया है। इस मामले में गंज थाना प्रभारी एबी म्हसकोले ने बताया कि इरफान की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्दीकी पटेल सहित फिरोज पटेल और हाजी पटेल मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मारपीट के घटना की जांच कर रही है।



