MP Crime News : पार्टनर ने नर्सिंग ऑफिसर की कर दी हत्या, शव को पांच नदियों के संगम में फेंका

MP Crime News: Nursing officer murdered by partner; body dumped at the confluence of five rivers

MP Crime News :  मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक सनसनी कैसे वारदात सामने आई है। लिव इन पार्टनर ने नर्सिंग ऑफिसर की गला घोटकर हत्या कर दी और शव पांच नदियों के संगम ले जाकर फेंक दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भिंड के जोशी नगर निवासी सत्य प्रकाश एक निजी कॉलेज में नौकरी करता है। इसी दौरान बिहार निवासी स्नेह लता से जान पहचान हुई और धीरे-धीरे नजदीकीया बढ़ गई। सत्य प्रकाश पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी से कोई संतान नहीं होने के बाद वह स्नेहलता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। 10 महीने पहले स्नेहलता  ने एक बेटे को जन्म दिया इसके बाद सत्य प्रकाश ने बेटे को अपनी पहली पत्नी के पास ले जाकर छोड़ दिया। इसी बात को लेकर सत्य प्रकाश और स्नेहलता के बीच विवाद होने लगा। स्नेह लता का कहना था कि वह पत्नी के रूप में उसे स्वीकार करें लेकिन सत्य प्रकाश इसके लिए तैयार नहीं था। एक दिन सत्य प्रकाश स्नेह लता को कानपुर घूमने लेकर गया। तभी से स्नेहलता कोई पता नहीं चला इसकी गुमसुदगी की शिकायत भिंड सिटी थाने में दर्ज कराई।
जब पुलिस ने लीव इन पार्टनर सत्य प्रकाश से पूछताछ की तो सत्य प्रकाश ने स्नेहलता का घोंटकर हत्या करने की बात काबुल की और शव को उत्तर प्रदेश के पंचनदा पुल  जहां पांच नदियों का संगम है। वहा ले जाकर फेक दिया। पुलिस शव की तलाश कर रही है। पुलिस पूरे वारदात की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button