Betul road accident: डंपर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, पति- पत्नी की मौत एक गंभीर घायल
Betul road accident: Dumper and bike collide head-on, husband-wife killed, one seriously injured
Betul road accident news: बैतूल आठनेर-भैंसदेही रोड पर डम्पर और बाईक की टक्कर हो गई। हादसे में दंपत्ति सहित तीन लोग घायल हो गए थे। उपचार के दौरान घायल पति-पत्नि की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठनेर-भैसदेही मार्ग आठनेर पेट्रोल पंप के समीप रविवार दोपहर 12 बजे डम्पर और बाईक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी।
हादसे में चिखली निवासी गणेश पिता कपूरचन्द्र अंगारे (19) और रगड़ गांव निवासी राजेश और पत्नि संगीता धुर्वे घायल हो गई थी। घायलों को उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया था। जिला चिकित्सालय से राजेश को भोपाल लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही मौत हो गई। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान पत्नि संगीता ने भी दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में मृत दंपत्ति का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में घायल गणेश की हालत गंभीर बनी हुई है।



