DRM inspected: हादसों के बाद जागे रेलवे अधिकारी, डीआरएम ने मुलताई स्टेशन का किया निरीक्षण

DRM inspected: Railway officials wake up after accidents, DRM inspects Multai station

Betul DRM inspected news 5 june 2023: दो हादसे होने के बाद रेलवे के अधिकारी नींद से जागे है। नागपुर-इटारसी ट्रैक पर चिचन्डा में लगातार ट्रेनों के डीरेल होने के बाद गुरुवार को डीआरएम ने मौके का निरीक्षण किया है। मुलताई के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को नागपुर डीआरएम तुषार कांत पांडे उनके दल के साथ विशेष ट्रेन से पहुंचे, बताया जा रहा है की वे सेफ्टी निरीक्षण करने के लिए मुलताई रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा के इंतजाम भी देखे। सुधार को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए है।

  • Also Read.betul accident news: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत
  • मुलताई स्टेशन पर पहुंचने के पहले डीआरएम चिचंडा पहुंचे। यहां पर उन्होंने बुधवार को पटरी से उतरे वैगन के संबंध में जानकारी ली। 18 दिन पहले भी चिचंडा में ट्रेन डीरेल हुई थी। मुलताई रेलवे स्टेशन पर DRM ने सौर ऊर्जा से बनने वाली बिजली, पार्किंग, रेलवे क्वार्टर आदि का भी जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजामों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ उनका पूरा स्टाप, आरपीएफ के जवान मुलताई स्टेशन पर पदस्थ रेलवे का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button