Gold Price Today, 26 May 2023: सोने- चांदी के दामों में आई तेजी, जाने 10 ग्राम सोने के दाम
Gold Price Today, 26 May 2023: Gold-silver prices rise, know the price of 10 grams of gold
Gold price today, 26 May 2023: सोने चांदी के दाम लगातार उतार-चढ़ाव जारी। ग्लोबल मार्केट में आज सोने-चांदी के भावों में मजबूती देखी जा रही है, जिसका असर घरेलू वायदा बाजार में भी देखा जा रहा है. जिससे आज सर्राफा की कीमतों में निचले स्तरों से सुधार नजर आया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना जून वायदा आज 43 रुपये की तेजी के साथ 59,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, एमसीएक्स चांदी जुलाई वायदा 268 रुपये की मजबूती के साथ 70,519 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता हुआ देखा गया है.
बता दें, बीते कारोबारी सत्र में एमसीएक्स सोना जून वायदा 59,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एमसीएक्स चांदी जुलाई वायदा 70,242 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।
ग्लोबल मार्केट में आज सोने के भावों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. हाजिर सोना 7.50 डॉलर की मजबूती के साथ 1,947.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया. हाजिर चांदी 0.23 डॉलर की मजबूती के साथ 22.94 डॉलर प्रति औंस पर है.


