health employee strike: आश्वासन के बाद मांगे पूरी नहीं, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुरू की बड़े आंदोलन की तैयारी

health employee strike: contract health workers started preparations for big movement

Betul health employee strike: बैतूल जिले के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों  ने 29 मई तक मांगे पूरी नही होने पर 29 मई को प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े स्तर का आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया है।

Ujjain Baba Mahakal darshan: आज 26 मई 2023 के बाबा महाकाल के लाइव दर्शन और महाआरती

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर आंदोलन से अवगत कराया है। एनएचएम संगठन के एकनाथ ठाकुर, राजेन्द्र टांडेकर, अजय नागले, दीपक झारिया, बल्लू सोनी, तापीदास चढोकार, पंकज डोंगरे, गनपत झोड़ सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि 18 अप्रैल से मांगो को लेकर आंदोलन किया गया था। 8 मई को मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्थगित किया गया था, पर वादो की तय सीमा 15 मई तक भी मांग पूरी नही किये जाने की वादा खिलाफी को लेकर प्रांतीय आव्हान पर पुनः आंदोलन की दिशा तय की है। इस बार का आंदोलन बड़े स्तर का रहेगा जो वादों पर नही आदेश पर समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button