Betul crime news today: माँ ने मोबाईल देखने से मना किया तो बालक ने लगाई फांसी, मौत
Betul crime news today: When the mother refused to see the mobile, the boy hanged himself, died
Betul crime news today: बच्चे युवा मोबाईल के बिना एक पल नहीं रहते है। बच्चे पढ़ाई छोड़ मोबाईल में गेम खेलने में व्यस्त रहते है। मोबाईल नहीं देने पर बच्चों का गुस्सा होना आम हो जाता है। कई बार मोबाईल का इस्तेमाल करने पर बच्चों को परिजन फटकार भी लगाते है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां मां ने बेटे को मोबाईल देखने से मना किया तो आवेश में आकर बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
MP weather today: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में आज बारिश के आसार, चल सकती है तेज हवाएं
कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि शहर के टिकारी अंबेडकर वार्ड निवासी 11 वर्षीय यश पिता संतोष मन्द्रे को मां ने अधिक समय तक मोबाईल देखने पर फटकार लगाई। मोबाईल देखने से मना किया तो यश ने मंगलवार की शाम को घर में ही गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि बालक मोबाईल देख रहा था। परिजनों ने मोबाईल इस्तेमाल करने से मना किया तो बालक ने आवेश में आकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।



