MP weather today: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में आज बारिश के आसार, चल सकती है तेज हवाएं

MP weather today: Rain expected in 22 districts of Madhya Pradesh today, strong winds may blow

MP weather today 24 may 2023:  पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ग्वालियर ,भोपाल, नर्मदा पुरम संभाग में भी बारिश की संभावना बनी है। इस बार बारिश नौतपा को ठंडा कर सकती है 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने वाली है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 27 मई तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। दोपहर बाद ही मौसम बदलने का अनुमान है।

Aaj Ka Rashifal 24 May 2023: आज का दिन इन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में होगा लाभ

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अरब सागर में बने चक्रवात से प्रदेश में नमी आ रही है। इस कारण बादल बरस रहे हैं। 23 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव हो गया है। इस सिस्टम के मई के आखिरी दिनों तक बने रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button