Bagh ka video: जब बाघ ने बछड़े पर किया हमला तो गाय ने बाघ को सिखाया ऐसा सबक की दुम दबाकर भागने को मजबूर हो गया
Bagh ka video: When the tiger attacked the calf, the cow taught the tiger such a lesson that it was forced to run away by pressing its tail
मौत को कैसे शिकस्त दी जाती है, इस ख़ौफ़नाक वायरल वीडियो में देखिए, बाघ के जबड़े से गाय ने अपने बच्चे को छुड़ा लिया।
ये पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक के गाँव पापड़ी का बताया गया है,
और हाँ, ये वही क्षेत्र है जहां आठ दिन से बाघ के लिए प्रशासन का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। pic.twitter.com/aXe5dX4q82— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) April 21, 2023
Bagh ka video: मां आखिर मां होती है जब अपने बच्चे पर कोई आंच आये तो अपनी जान की बाजी लगा देती है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमे बाघ गाय के बछड़े पर हमला करता है तो गाय बाघ पर टूट पड़ती है।
बाघ दुम दबाकर भागता है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पापड़ी गांव में एक गाय बछड़े को बाघ के मुंह से बचा लाई। इसका एक वीडियो सामने आया है। 45 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गाय खड़ी हुई हैं। अचानक एक बाघ दौड़ता हुआ आया। सभी गाय भागने लगीं, लेकिन एक बछड़ा उनसे बिछड़ कर दूसरी ओर भागने लगा। इतने में बाघ बछड़े के पीछे दौड़ा बाघ उसे दबोच लेता है। इतने में गाय दौड़ती हुई आती है। उसे देखकर बाघ जंगल की तरफ भाग जाता है।



